फैजी खान | हरदोई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरदोई में शुक्रवार की देर रात आए तूफान ने भारी तबाही मचाई है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई इलाकों में पेड़ और टीन शेड गिर गए। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। सांडी रोड और कोतवाली शहर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
सांडी रोड पर एक कार सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। कार चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली शहर क्षेत्र में एक मकान की छत से टीन उड़कर गिर गए। इससे नीचे खड़े पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है।

तूफान से कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं। कई इलाकों में बिजली गुल है। नगर निगम और विद्युत विभाग की टीमें मरम्मत कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। राजस्व विभाग की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं। ग्रामीण इलाकों से भी पेड़ गिरने और छप्पर उड़ने की खबरें आ रही हैं।
Mohammad Rizwan: ‘Not even one per cent ashamed that I can’t speak English despite being Pakistan captain’