Latest News

3 राज्यों में हीटवेव और 2 में बारिश का अलर्ट:  राजस्थान, दिल्ली, पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी; 1-2 अप्रैल को MP-छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

3 राज्यों में हीटवेव और 2 में बारिश का अलर्ट: राजस्थान, दिल्ली, पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी; 1-2 अप्रैल को MP-छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना


नई दिल्ली25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले दो दिनों तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने रविवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में शनिवार(29 मार्च) को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। राजस्थान में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 7 डिग्री की गिरावट हुई।

आज दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम राज्यों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।

इधर छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। अगले दो दिनों तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में लू चलने का अनुमान है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? 1-2 अप्रैल को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे। तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम में लू चलने से पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में हल्की बारिश होगी। गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का असर बना रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Post

10 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest


0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement