Latest News

हिमाचल में लैंडस्लाइड में 6 की मौत:  हिसार की युवती घायल, पंजाब के टूरिस्ट की मौत; तूफान में पेड़ गिरने के बाद मिट्‌टी ढही – Patlikuhal News

हिमाचल में लैंडस्लाइड में 6 की मौत: हिसार की युवती घायल, पंजाब के टूरिस्ट की मौत; तूफान में पेड़ गिरने के बाद मिट्‌टी ढही – Patlikuhal News


मणिकर्ण में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिरा पेड़।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास रविवार शाम करीब 4 बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। ये लैंडस्लाइड तेज तूफान के कारण भारी भरकम पेड़ के गिरने से हुआ। पेड़ सड़क पर पहले से ही खड़ी करीब 5-6 गाड़ियों के ऊपर गिरा। जिससे 6 लोगों की

.

इसके अलावा 6 लोग मलबे में दब गए, प्रशासन और पुलिस ने फौरन रेस्क्यू कर इन्हें बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में हरियाणा की एक, बेंगलुरु के 3 और असम के दो लोग शामिल हैं। वहीं तीन मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं हुई है जिसमें से एक व्यक्ति पंजाब का बताया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल हुए सभी 6 लोगों को कुल्लू रेफर कर दिया गया है। और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कुल्लू के अस्पताल में रखवा दिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है।

गाड़ियों और मलबे में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकाल गाड़ी में रखती रेस्क्यू टीम।

मृतकों में 3 टूरिस्ट शामिल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों के शव निकाल लिए हैं। जानकारी के अनुसार मृतकों में 1 ढाबा संचालक, 3 टूरिस्ट और एक ग्रामीण शामिल है। दरअसल, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर छोटा सा बाजार है, यहां कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे और कुछ लोग अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी अचानक तूफान आया और एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया। यह पेड़ अंदर से खोखला हो चुका था। हालांकि, पेड़ की जड़े इतनी फैली हुईं थी की वो अपने साथ पहाड़ी से मलबा भी साथ लेकर गिरा।

मरने वालों में एक विदेशी महिला शामिल इस हादसे में हिमाचल के ही मनिकर्ण की रीना, बेंगलुरु की वर्षणी और नेपाल से आई सुमीर गुरंग की मौत हुई है, इसके अलावा मृतकों में शामिल दो महिलाओं और एक पंजाब के व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जबकि, गंभीर रूप से घायल हुए 6 लोगों में बेंगलुरु के 3 लोग हैं। इनमें रमेश(53), पल्लवी( 49) और भार्गव(24) शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा के हिसार की रहने वाली 23 साल की प्राची को भी इस हादसे में कई चोटें लगी हैं। साथ ही असम के विक्रम और टुम्पा भी गंभीर रूप से घायल हैं।

2 घंटे बाद खोला गया जाम लैंडस्लाइड के बाद कुल्लू को मणिकर्ण से जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई थी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारों को देखते हुए पुलिस ने मणिकर्ण से पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, ताकि घायलों को एम्बुलेंस से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। हालांकि करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने सड़क को क्लियर कर जाम खुलवा दिया।

हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

पेड़ के नीचे फंसी गाड़ियों को निकालने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

पेड़ के नीचे फंसी गाड़ियों को निकालने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

मौके पर लगी स्थानीय लोगों की भीड़ और एक शव को गाड़ी में लादकर ले जाती गाड़ी।

मौके पर लगी स्थानीय लोगों की भीड़ और एक शव को गाड़ी में लादकर ले जाती गाड़ी।

घटना पर किसने क्या कहा…

सुखविंदर सुक्खू: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस घटना के कारण 6 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा जिला प्रशासन कुल्लू को घटनास्थल पर तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों को बेहतरीन उपचार और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

जयराम ठाकुर: हिमाचल के पूर्व सीएम और मौजूद समय में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कुल्लू के मणिकर्ण में हुआ हादसा बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना के पीड़ितों के साथ हैं।

मेरा सरकार और स्थानीय प्रशासन से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं जिससे प्रभावितों को अति शीघ्र राहत मिल सके।

*************

लैंडस्लाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शिमला में NH-5 पर बड़ा लैंडस्लाइड, VIDEO, मलबे की चपेट में आने से ट्रक चकनाचूर​​​​​​

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करीब 6 महीने पहले बड़ा लैंडस्लाइड हो गया था। इस घटना में एक ट्रक बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। मतियाना में हुए इस लैंडस्लाइड का वीडियो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने फोन के कमरे में कैद कर लिया था। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Share This Post

7 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement